रामनगर-मूलभूत सुविधाओं के लिए वन ग्राम आमडंडा खत्ता संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने किया निदेशक कॉर्बेट टाइगर कार्यालय कर प्रदर्शन दिया धरना।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर
वन ग्राम आमडंडा खत्ता संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाएं बिजली,पानी,सिचाई,संचार आदि सुविधाएं व सेवाएं देने की मांग को लेकर निदेशक कॉर्बेट टाइगर कार्यालय कर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए निदेशक राहुल का घेराव किया।
वन ग्राम आम डंडा खत्ता की बड़ी संख्या में महिलाएं ,पुरुष , बच्चे 10 बजे विजरानी गेट पर एकत्र हुए तथा नारेवाजी करने लगे।विजरानी गेट से समिति के सयोंजक चिंताराम की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए जुलूस लेकर निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व कार्यालय पहुंचे तथा निदेशक कार्यालय के बाहर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराओ, वादाखिलाफी नहीं चलेगी , जल जंगल जमीन हमारी ,नहीं सहेंगे धौंस तुम्हारी नारेबाजी करते लगे तथा वहीं धरने पर बैठ गए।धरना स्थल पर लालमणि के संचालन में हुई बैठक में सरकार,प्रशासन,कॉर्बेट के अधिकारियों के खिलाफ जमकर अपना आक्रोश जताया ।ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पार्क वार्डन आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने पहुंचे लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी कोई नहीं उनके द्वारा यह बताने कि निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व आपके बीच आकर अपनी बात रखना चाहते हैं इस पर प्रदर्शनकारी शांत हो गए । निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व राहुल ने प्रदर्शनकारियों से प्रतिनिधिमंडल से वार्ता न करने पर खेद जताया तथा मांगों के समाधान के लिए प्रतिनिधिमंडल को बुधवार को अपने कार्यालय में आमंत्रित किया । निदेशक ने बताया कि इस बैठक में बिजली ,पानी ,संचार विभाग से जुड़े विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ।बैठक में चिंताराम, प्रभात ध्यानी,हेमंत बुधौडी,मनमोहन अग्रवाल, लालमणि, यशपाल नेगी, जीवन, इंदिरा देवी, नीमा देवी, ललिता देवी, मोहन चंद्र ,जानकी, पंकज ,सरस्वती ,खष्टी देवी , नंदी देवी,लीला देवी ,मुन्नी,मंजू देवी,नीलकमल,सुनील, गोपाल असनोड़ा, संजय कुमार,इंद्रलाल ,आदि थे।

Ad_RCHMCT