रामनगर में बढ रहा कोरोना का ग्राफ,आज नौ लोग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव।

ख़बर शेयर करें -


रामनगर-रामनगर में भी कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है।आज नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर रेफर भेज दिया है। वहीं रामनगर में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बड़ा दी है। रामनगर में अब तक 412 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके है। गुरुवार को कोरोना के नोडल सहायक डॉ संतोष बधानी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आये लोगों की जांच की थी। जिसमें आज नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।सभी संक्रमित लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर भेज दिया है।

Ad_RCHMCT