रामनगर में बढ रहा कोरोना का कहर आज आये 42 कोरोना पॉजिटिव तथा 2 लोगों की हुई मौत।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में मिले 42 कोरोना पाज़िटिव तथा 2 लोगों की हुई मौत
रामनगर – स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए जांच सैंपल में 42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि दो कोरोना संक्रमितो की हुई मौत के बाद शहर में हड़कंप मचा। कोविड़ के नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मई को 98 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हुई जिसमें 42 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ग्राम पीरुमदारा स्थित प्राइवेट अस्पताल जिसे कोविड अस्पताल बनाया गया है।उसमें रविवार को एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमित के चलते मौत हो गई। इसके साथ ही सरकारी अस्पताल में भी एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। डॉ कौशिक ने बताया कि शनिवार को मोहल्ला लखनपुर स्थित शांति कुंज गली नंबर 5 एवं छह में 11 लोग कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इन दोनों इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी बनाया गया है। रामनगर में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा बढ़ने व कोरोना संक्रमितो की हुई मौत से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप मचा है तो वही शहर में भी दहशत बनी हुई है।

Ad_RCHMCT