रामनगर मे अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने और लगाई फांसी।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर में लगाई फांसी। ग्राम पुछड़ी नई बस्ती निवासी बंटी कश्यप पुत्र सोहन लाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। बंटी ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर ही फंदा डालकर लगाई फांसी।परिवार वालों के देखने पर परिवार वाले युवक को रामनगर सरकारी अस्पताल ले आये, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।वहीं पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि बंटी नाम के युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी है। युवक के शव का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Ad_RCHMCT