रामनगर – कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा लगाया गया रविवार को लॉकडाउन रामनगर में सफल रहा।व्यापारियों ने खुद ही सुरक्षा की दृष्टि से अपनी दुकानें बंद रखीं।
रामनगर की ज्वाला लाईन, बजाजा लाईन, लोहारा लाईन, रानीखेत रोड़ और सभी बाजार की दुकानें बन्द रहीं।
बाज़ार व अन्य सार्वजनिक उद्यम बन्द होने के कारण लोगों ने अपने घर में ही रहना सुरक्षित समझा।
जिस कारण सड़कों पर भी आवाजाही करीब-करीब ठप्प रही।
इक्का-दुक्का कुछ लोग बेवजह घूमते हुए भी दिखे जिन्हें पुलिस कर्मियों ने घर जाने की सलाह दी।
कोतवाल अब्दुल कलाम ने जनता से विनम्र निवेदन कर लॉकडाउन व कोरोना की गाइडलाइन को फॉलो कर मास्क, 2 गज दूरी एवं सेंट्राइस का इस्तेमाल और घर में रहकर अपने को सुरक्षित रखने की बात दोहराई।










