रामनगर – रामनगर में 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया है। कोरोना के नोडल सहायक डॉ संतोष बधानी ने बताया कि बीते दो दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आये लोगों की जांच कर। होम आइसुलेट किया था। बताया कि रविवार को 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाँजिटिव आई है।जिसमें एक कोतवाली पुलिस कर्मी, एक ज्वाला लाईन, एक इंद्रा कॉलोनी, एक हिम्मतपुर, चार चिल्किया, चार लोग मालधन चौड़,एक शंकरपुर, एक सटिंग एरिया,एक सराफा चौक,एक हास्पिटल,एक टेड़ा रोड़ के हैं। सभी को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर भेज दिया है।




