रामनगर मे बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ आज 38 कोरोना संक्रमित आने से मचा हड़कंप।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर मे बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ ,कुल 38 लोग कोरोना पॉजिटिव
रामनगर – क्षेत्र में कोरोना का ग्राफ फिर से दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रशासन द्वारा भी लोगों को बार बार सतर्क रहने को बोला जा रहा है। आज 38 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।शुुुक्रवार को कोरोना के नोडल सहायक अधिकारी संतोष बधानी ने बताया कि बीते दिनों नगर में कोरोना टेस्टिंग के दौरान और कंटेन्नमेंट जोन मे लोगों की कोरोना जांच की गई थी बताया कि शुक्रवार को 37 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।जिसमें लखनपुर मे 1 , RD. जोशी मे 1, ढिकुली 1 ,मनिला कॉलोनी 1 , हिम्मतपुर डोटियाल मे 1, चोरपानी 3 ,आस्थान प्लाजा 3 , हनुमानगढ़ी 2, कोटद्वार रोड़ 2, रामपुर पाटकोट नैनीताल 1, मोती महल 1, बैलपड़ाव 1, क्लब महिंद्रा 2, सिविल कोर्ट रामनगर 3 ,मंडी समिति रामनगर 1, चिलकिया 1, मध्य रामनगर 1 , गुल्लरघट्टी 2 ,पटियाला 1, पैठपड़ाव 1 , शिवलालपुर 1, पुछड़ी 1, लक्ष्मीपुर बनिया 2 , इंद्रा कॉलोनी 2, शांतिकुंज मे 1 निवासी हैं। बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सतर्क रहें, सामाजिक दूरियों का पालन और शासन-प्रशासन द्वारा दिये गये नियमों का पालन करें।सैनेटाइजर का उपयोग करें और सर्तक रहें।

Ad_RCHMCT