चन्द्रशेखर जोशी।
रामनगर – आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर रचनात्मक शिक्षक मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में क्षेत्र पाठ कोट के चयनित बच्चों के सम्मान में यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाट कोट में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें ब्लॉक स्तर पर इस क्षेत्र से भाषण प्रतियोगिता में छात्र मयंक कक्षा 5 एवं चित्रकला में चयनित कुमारी गरिमा एवं कुमारी खुशबू कक्षा 5 को सम्मानित किया गया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष जुयाल की अध्यक्षता एवं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार के सफल संचालन में कोविड प्रोटोकॉल के तहत संपन्न कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए शिक्षक संघ नैनीताल के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि विषम भौगोलिक स्थितियों के बाद भी इन बच्चों का चयन होना निश्चित रूप से उनके शिक्षकों व बच्चों की क्षमता को प्रदर्शित करता है।
कार्यक्रम को शिक्षक संघ रामनगर के शाखा मंत्री प्रकाश चंद्र फूलोरिया ब्लॉक कोषाध्यक्ष Manoj मोहन kashmira ग्राम प्रधान भ लोन गुड्डू पाठक क्षेत्र पंचायत प्रकाश सती ग्राम प्रधान पाठ कोट छाया पांडे मनोज पांडे क्षेत्र पंचायत भावना त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर नंदन सिंह कपकोटी दीपा देवी सुशीला देवी मनीषा आदि उपस्थित रहे।




