रामनगर-राइस मिल के बॉयलर मे लगी आग फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – मंगलवार को समय 04:03 AM पर सरकारी फोन पर बताया की नया गांव में राइस मिल के अंदर आग लगी है सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन रामनगर से एक फायर यूनिट आवश्यक उपकरणों के साथ उक्त घटनास्थल के लिए रवाना हुए मौके पर जाकर देखा तो राइस मिल के अंदर बॉयलर मैं आग लगी थी। जिसे FS यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोटर फायर इंजन से दो होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर आग को बुझाना प्रारंभ किया गया। आग की स्थिति को देखते हुए यूनिट द्वारा फायर स्टेशन से दूसरे वाहन को बुलाना पड़ा। FS यूनिट द्वारा सूज बुझ का परिचय देते हुए आग को इस तरह से बुझाया गया। जिससे कि आग राइस मिल में ना फैल पाए FS यूनिट द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया ।LFM रामकुमार, रामदरश ,चालक उत्तम सिंह, दयाधर ध्यानी, छोटन तोमर,Fm अरविंद कंबोज, दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार, शम्भू गिरी फायर ब्रिगेड के उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT