रामनगर-(राजनीति) यहाँ बसपा प्रत्याशी समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – राज्य में 2022 मे होने वाले चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है वहीं शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं रामनगर विधानसभा के बसपा से विधायक प्रत्याशी फरीद अख्तर ने बहुजन समाज पार्टी की कार्यप्रणाली से निराश होकर बसपा का दामन छोड़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए उनके समक्ष काग्रेंस का हाथ थामा।
शुक्रवार को लीची हेरिटेज चोरपानी मे आयोजित कार्यक्रम में बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बसपा नगर अध्यक्ष फरीद अख्तर के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण करने वालों में रिजवान, दिलशाद, इरफान अंसारी, अनीश खान अरविंद चंद्र, अश्वनी चंद्र, चंदन, राजा अंसारी, हरीश चन्द्र, अनवर अली, शकील खान, इकराम रहमान, सहित सैकड़ों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने बसपा पार्टी से कांग्रेस परिवार में आने वाले सभी सदस्यों का फूल माला पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा विभिन्न दलों के पदाधिकारी एवं सदस्य कांग्रेस में विश्वास जताकर कांग्रेस परिवार में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान सचिव प्रदेश कांग्रेस किशोरीलाल, उस्मान सिद्धकी, नजाकत अली, मोहम्मद शोएब आदि मौजूद रहे।