रामनगर – राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता मदन जोशी के नेतृत्व में रामनगर के वनग्रामों के लोगों को कंबल बांटे और उनकी लम्बी आयु की कामना की।
बुधवार को भाजपा नेता मंदन जोशी ने बताया कि राज्य सभा सांसद अनिल बुलिनी के जन्मदिन के अवसर पर आमडंडा खत्ता में एक कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। बताया कि रामनगर के सभी वनग्रामों में पहुँचकर पांच सौ लोगों को कंबल वितरित कर उनके दीर्घायु की कामना की और पूरे प्रदेश में बलूनी की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से खत्ता वासियों को जानकरी दी। इस दौरान कार्यक्रम में डीडीसीअध्यक्ष दौलत राम, हेमंत, हेमा टम्टा, विपिन जोशी, रोहित पांडे, राजेंद्र मेहरा, आशीष ठाकुर, मनोज आदि लोग मौजूद रहे।


