रामनगर-रायबहादुर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी की 132 वी जयंती के शुभ अवसर पर किया उन्हें याद।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – रायबहादुर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी की 132 वी जयंती के शुभ अवसर पर डॉक्टर बी आर अंबेडकर वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट गणेश कुमार गगन के कार्यालय में केक काटकर व उनकी प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर तथा सोशल डिस्टेंसिग के नियमो का पालन करते हुए धूमधाम से मनाई गई ।
कार्यक्रम में बोलते हुए गणेश कुमार गगन ने कहा कि राय बहादुर जी एक महान समाज सुधारक थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों की आर्थिक दशा सुधारने, भूमिहीनों की मदद करने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर कार्य किया ।
उन्होंने नाइट स्कूल खोलने और समता अखबार की स्थापना सहित कई अन्य कार्य कर समाज की सेवा की ।
बैठक में संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी पंडित हरीश चंद्र, लालचंद मासी, जगदीश चंद्र खैरी, सियाराम वर्मा , अंशुल वर्मा , श्रीमती ललिता गगन, कुमारी स्वर्णिम गगन,कुमारी कविता, प्रकाश शिल्पी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Ad_RCHMCT