रामनगर – यूथ कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा जो दुर्व्यवहार की बर्बरता बरती गई है,उसके खिलाफ उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।वह यूपी में पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रहे थे जहां शासन प्रशासन द्वारा राहुल गांधी के साथ व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है जिसमें कुछ कार्यकर्ता घायल भी हुए थे। सरकार व प्रशासन पीड़ित परिवार से मिलने भी नहीं दे रहे हैं ,पीड़ित बहन मनीषा वाल्मीकि के साथ हुए दुर्व्यवहार की कटु शब्दों में निंदा करते हैं और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही में मौत की सजा देने की मांग करते हुए,इसमें लिप्त शासन व प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की मांग की।युवा कांग्रेस रामनगर ने इस दुष्कर्म के खिलाफ उस दलित कन्या को न्याय दिलाने के लिए और राहुल गांधी के साथ हुए दुस्वयवहार मे उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य कंदला मुन्ना सिंह, रवि चानिया , नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कमल तिवारी ,सभासद नगर पालिका तनुज दुर्गापाल,प्रदेश महासचिव अभिमन्यु डंगवाल, पूर्व प्रदेश महासचिव एडवोकेट फैजुल हक ,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा बिष्ट , सभासद मोहम्मद अजमल ,महासंघ उपाध्यक्ष नीरज तिवारी ,पूर्व अध्यक्ष संजय बिष्ट ,विधानसभा सह संयोजक धीरज ढौंडियाल, जिला सह संयोजक अनुज दुर्गापाल आदि काग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।




