रामनगर-लगभग 1.00 करोड़ की लागत से बनने वाले हेण्डपम्पों का विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने भूमि पूजन कर किया शुभारंभ।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विधायक दीवान सिंह बिष्ट के प्रयासों से मुख्यमंत्री की घोषणान्तर्गत राज्य योजना में व जिला खनिज न्यास योजना में स्वीकृत कुल 31- हेण्डपम्पों लागत लगभग 1.00 करोड़ के अधिष्ठापन कार्यो में आज दिनाँक- 20-12-2020 को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने ग्राम कानिया नईबस्ती में प्रथम हेण्डपम्प अधिष्ठापन के कार्य का भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ विधिवत भूमि पूजन किया।
भूमि पूजन में मंडी समिति अध्यक्ष-मान सिंह अधिकारी, जिलापंचायत सदस्य-किशोरी लाल, ग्रामप्रधान-सुनीता घुगत्याल, मण्डल महामंत्री- बलदेव रावत, शक्तिकेन्द्र संयोजक-मनमोहन बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत-पुष्कर कुमार, प्रधान प्रतिनिधि- सुरेश घुगत्याल,विनोद करगेती,हिमांशु भट्ट, उमेद सिंह, कल्लू सिंह,शीशपाल, भास्कर आर्य, मनोज कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT