रामनगर-विधायक दीवान सिंह बिष्ट के प्रयास से ग्राम पुछड़ी (शक्तिनगर) में जिला खनिज फॉउन्डेशन- न्यास योजनान्तर्गत के तहत पेयजल लाइन बिछाने का कार्य का शुभारंभ हुआ।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विधायक दीवान सिंह बिष्ट के प्रयास से ग्राम पुछड़ी (शक्तिनगर) में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य का शुभारंभ हुआ।विधायक दीवान सिंह बिष्ट द्वारा इसके लिए जिला खनिज फॉउन्डेशन- न्यास योजनान्तर्गत स्वीकृत रु०-10.00 (दस लाख रुपये) स्वीकृत हुए हैं, जिसमें पेयजल लाइन बिछाने के कार्य होना है।जिसका शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि के रूप मे जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र चौहान, मान सिंह अधिकारी- अध्यक्ष मंडी परिषद रामनगर, वीरेंद्र सिंह रावत- अध्यक्ष ग्रामीण मण्डल भाजपा ,श्रीमति कविता बिष्ट- क्षेत्र पंचायत सदस्य ने संयुक्त रुप से किया।शुभारंभ के अवसर पर सकील अहमद (प्रधान प्रतिनिधि), विजयपाल रावत- अध्यक्ष कॉपरेटिव सोसाइटी करनपुर, चन्दन सिंह अधिकारी, नरेन्द्र बिष्ट- शक्ति केंद्र संयोजक ,शकूर खान, मेंहराज खान, हारून, प्रकाश थापा जे०पी० यादव अधिशाषी अभियन्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT