रामनगर संवाद कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओ से सीधे संवाद करेगे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत।एक प्रेस को सम्बोधित करते हुवे रामनगर विधायक व जनसंवाद कार्यक्रम विधानसभा सयोजक दीवान सिह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश ब्यापी संवाद कार्यक्रम के तहत 9 फ़रवरी को प्रातः 10बजे रामनगर पहुचेंगे अपने प्रदेश भागीदारी तैयारी 09 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के रामनगर में होने जा रहे कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं से संपर्क साधकर उनकी कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। युवामोर्चा के कार्यकर्ता छोई में उनका स्वागत कर मोटरसाइकिल व कार रैली के माध्यम से शहर के मुख्यमार्ग से होते हुवे प्रदेश अध्यक्ष जी को गोपालकृष्ण बैंकट हाल कार्यक्रम स्थल पर पहुचेंगे। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के पश्चात बूथ सेक्टर पम्पापुरी भरतपुरी व दुर्गापुरी में कार्यकर्ताओं की बैठक लेगे ।प्रदेश अध्यक्ष जी के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है सभी कार्यकर्ता सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित करने को भारतीय जनता पार्टी की मजबूत पहल मान रहे ऐसा कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है। विधायक जी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अपने कार्यकताओ के साथ सह भोज भी करेगे। विधायक जी ने बताया की जहाँ इस कार्यक्रम से कार्यताओ से रुब रु होकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का सार्थक प्रयास होगा वही कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुचाने ओर आमजन की समस्याओं की जानकारी पार्टी संगठन व सरकार तक संज्ञान में आयेगी। हम सभी कार्यकर्ताओं से आवाह्न करते कि वे जनसंवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले। प्रेस में भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण महामंत्री बलदेव सिंह व विधायक मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।