रामनगर -विधायक दीवान सिंह बिष्ट द्वारा संस्तुत/स्वीकृत रामनगर रिंग रोड से धर्मपुर नफनिया तक 2.00 कि०मी० मार्ग के निर्माण कार्य लागत रु०-77.75 लाख का भाजपा ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया। विधायक ने कार्य मे उत्तम गुणवत्ता रखने किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के लिये सम्बंधित ठेकेदार को निर्देश दिये। निरीक्षण के समय विधायक जी के साथ बलदेव रावत महामंत्री ग्रामीण मण्डल, सुरेश घुगत्याल प्रतिनिधि- ग्राम प्रधान कानिया, संतोष रावत प्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत हिम्मतपुर डोटीयाल, आदिल हुसैन सदस्य हज कमेटी उत्तराखण्ड, चन्दन मनराल , विनोद करगेती , हरीश सिंह व सम्बंधित ठेकेदार-ग्रामवासी उपस्थित रहे।।




