रामनगर- विश्व ओजोन दिवस पर महाविद्यालय में हुआ व्यख्यान माला का आयोजन।।

ख़बर शेयर करें -

पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। व्याख्यान माला का शुभारम्भ कार्यक्रम निदेशक प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने किया। इस अवसर पर कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ तथा भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान माला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भूगोलविद डॉ.बीसी जाट ने अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने बढ़ते जल संकट पर चिन्ता व्यक्त करते हुए जलवायु परिवर्तन को जल संकट का मुख्य कारण बताया।अपने व्याख्यान में उन्होंने ओजोन अल्पता,वओजोन संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के कारण, जल संकट, जल संरक्षण, जल की उपलब्धता, जल की खपत,जल बजट,जल संचयन तकनीक,वर्षा जल संग्रहण की उपयोगिता आदि तथ्यों पर प्रकाश डाला।
भूगोल विभाग की प्रभारी डॉ.अभिलाषा कन्नौजिया कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए मुख्य वक्ता का परिचय प्रस्तुत किया। इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. डीएन जोशी, प्रो.अनीता पाण्डेय, प्रो.बीआर पन्त, प्रो. रामेश्वर प्रसाद सिंह, प्रो.राजेश कुमार अभय, प्रो. पूनम रौतेला, डॉ. पुष्पा देवी, डॉ. केआर यादव, डॉ. प्रेमप्रकाश मिश्रा, डॉ. निर्मला लोहनी, डॉ. प्रीति त्रिवेदी, चीफ प्रॉक्टर डॉ. जीसी पन्त, डॉ.अनीता जोशी सहित कई प्रतिभागी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT