रामनगर – विश्व प्रसिद्ध गिरिजा गर्जिया माता मंदिर के कपाट दर्शनार्थियों के लिए आज से खोल दिये गये हैं।जिसमें दर्शनार्थियों के दर्शन का समय प्रातः 8:00 से शाम 4:00 बजे तक रहेगा । सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि अपने साथ अपना आधार कार्ड अवश्य लाएं ,एवम सभी श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान अवश्य रखें,मास्क पहन कर आयें।समिति और पंडित जी को सहयोग प्रदान करें।





