रामनगर- शहीदे आजम भगत सिंह की 114 वी जयंती पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ,इंकलाबी मजदूर केंद्र ,परिवर्तन कामी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा शहीद पार्क लखनपुर से भगत सिंह चौक भवानीगंज तक मार्च निकाला , जिसमें लोगों ने हाथों में भगत सिंह के विचारों के स्लोगन लिखी पट्टियां लिए चल रहे थे।भगत सिंह चौक पर पहुंचते ही सर्वप्रथम शहीदे आजम भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यर्पण किया।इस अवसर पर हुई संक्षिप्त सभा में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी एवं इंकलाबी मजदूर केंद्र के पंकज ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अंग्रेजों द्वारा अपनाई गई फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है। वक्ताओं ने कहा कि आज भगत सिंह की क्रांतिकारी विरासत एवं विचारों को आम जनमानस तक पहुंचाने की जरूरत है।शोषण मुक्त एवं समाजवादी राज्य की स्थापना के बिना आम लोगों का भला नहीं हो सकता है।मार्च में मनमोहन अग्रवाल, कपिल शर्मा, शीला शर्मा, राज्य आंदोलनकारी नवीन नैथानी , पान सिंह नेगी, इंद्र सिंह मनराल, सुरेंद्र प्रसाद भदोला ,लालमणि, जीएस बिष्ट, मोहन तिवारी, किरण आर्य ,भुवन, कमल, रवि, प्रियांशु, सुमित, उबेद उल हक, प्रभात ध्यानी आदि थे।




