रामनगर – उत्तराखंड शासन द्वारा रामनगर पालिका में चार सदस्यों को नामित किया गया था।चारो सभासदो को आज पालिकाध्यक्ष हाजी मो.अकरम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।कोरोना के चलते पालिकाध्यक्ष ने नामित सभासद राकेश अग्रवाल, सरिता मेहरा, रामभरोसे लाल, ओमकार कश्यप को शपथ दिलायी। इस अवसर पर ईओ भरत त्रिपाठी, मानचित्राकार भुवन पांडे, सभासद संजय रावत, भुवन शर्मा, शिवि अग्रवाल, गुलाम सादिक,मो.अज़मल, नदीम कुरेशी, डॉ.ज़फर सैफ़ी, भाजपा नगराध्यक्ष भावना भट्ट, नगर महामंत्री पूरन नैनवाल, विमल अग्रवाल, अशोक गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




