रामनगर- श्रद्धासुमन अर्पित करके और विचार गोष्ठी कर बनायी भारत रत्न पं0 गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-भारत रत्न पं0 गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करके विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
नगरपालिका ग्रीन वैली सभागार में आयोजित कार्यक्रम की मौजूद जनप्रतिनिधियों व सामाजिक, राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने स्व0 पंत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। जीबी पंत जन्मदिवस समारोह समिति के अध्यक्ष डॉ0 देवीदत्त दानी की अध्यक्षता व सह सयोजक नरेंद्र शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व0 पंत के आजादी के आंदोलन में योगदान और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने जीबी पंत को एक आदर्श राजनेता और पहाड़ का गौरव बताया। जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी,सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती,गणेश रावत, दिनेश महेरा राकेश अग्रवाल, राकेश नैनवाल,सुबोध चमोली,मनमोहन बिष्ट, सुरेश घुगत्याल, मनीष अग्रवाल,इंदर रावत, कपिल रावत, जगदीश चन्द्र लोहनी, अशोक गुप्ता, भूपेन्द्र खाती,किरन रावत, अमिता लोहनी ,रेवती सुंदरियाल, नीमा मठपाल, भावना भट्ट, रेवती सुंदरियाल,अंजना सुंदरियाल, दीप्ति रावत राधा जोशी, अजय पाल, रोहित आर्य, हिमांशु,आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्राचीन से आधुनिक तक: CDS ने बताया युद्ध और सुरक्षा का महत्व
Ad_RCHMCT