रामनगर – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक के रामनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।मदन कौशिक ने सल्ट उपचुनाव में राजनैतिक संवेदानो के परे जाकर काॅग्रेस के द्वारा प्रत्याशी उतारकर राजनैतिक मूल्यो का हनन करने व क्षेत्र की जनता की सहानुभूति की भावना से खिलबाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी महेश जीना की जीत का दावा भी किया।शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाऊस में प्रेसवार्ता के दौरान कौशिक ने कहा कि काॅग्रेस के एक बड़े नेता ने सल्ट मे विधायक स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना व उनकी पत्नी के निधन के उपंरात बने हालत के मद्देनजर काॅग्रेस की ओर से प्रत्याशी नही उतारने की बात कही थी। मगर काॅग्रेस ने उमीदवार उतारकर वहाॅ की जनता की भावनाओ के खिलाफ काम किया है जिसके परिणाम वहाॅ की जनता उन्हें दिखायेगी और इसके परिणाम स्वरूप से सल्ट से भाजपा उमीदवार महेश जीना को स्व. जीना की श्रद्वाॅजलि के रूप मे भारी बहुमत देकर विजयी बनायेंगे।उन्होने कहा कि 17 अप्रैल के बाद सरकार व संगठन की बैठक के बाद नये सिरे से पुनः दायित्व बाॅटे जायेंगे।कहा कि पिछले चुनावो मे पार्टी से बगाबत करने के कारण भाजपा से निष्कासित नेताओ की घर वापसी पर पार्टी हाईकमान के निर्देश के बाद ही कोई निर्णय लिया जायेंगा।उन्होंने कहा कि भाजपा की उपचुनाव में जीत होंगी।इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, ग्रामीण मण्डलाध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथलाल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र चैहान, अंजना सुन्द्रियाल आदि मौजूद रहे।




