रामनगर-हाथरस कांड को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष काग्रेसियों ने रखा मौन उपवास।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद रामनगर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर काग्रेसियों ने हाथरस कांड को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मौन उपवास रखा गया।
वहीं सभा मे रणजीत रावत ने कहा कि हाथरस कांड में सरकार ने जो तानाशाही रवैया और जो निरंकुशता दिखाई है वहा शुरु में तो मीडिया को ही नहीं जाने दिया गया। सांसदों को और हमारे नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को नहीं जाने दिया। उनको गिरा दिया गया सड़कों पर उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। इसलिये आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज कांग्रेसजन ने यूपी सरकार की सद्बुद्धि के लिए 1 घंटे का मौन उपवास महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समीप रखा। ताकि सरकार को सद्बुद्धि आए। मौन उपवास कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव किशोरी लाल, डॉ निशांत पपने, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेश कालिया ,नगर अध्यक्ष डीसी हरबोला, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष प्रकाश पपनैै, सभासद विमला आर्य, ममता आर्य, धनवंतरी गोस्वामी, सभासद खस्टी नंदन जोशी, सभासद मुजाहिद, सभासद मोहम्मद अजमल, अतुल अग्रवाल, सुमित शर्मा, महेंद्र सिंह बिष्ट, धर्मपाल सैनी, भूपेंद्र सैनी, कीर्ति पटवाल, आनंद घुग्तियाल, डूंगर कनवाल, लक्ष्मण रावत, पंकज सुयाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Ad_RCHMCT