रामनगर-हाथरस व बलरामपुर गैंगरेप तथा देश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ महिला एकता मंच की महिलाओं ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-मालधन – उत्तर प्रदेश के हाथरस व बलरामपुर गैंगरेप तथा देश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ महिला सुरक्षा अभियान के तहत सुन्दरखाल के प्राइमरी स्कूल से महिला एकता मंच की महिलाओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान सुंदरखाल स्कूल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए महिला एकता मंच की संयोजिका ललिता रावत ने हाथरस की घटना की निंदा करते हुए कहा कि आज हमारे देश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेशों की सरकारें महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने में अक्षम साबित हो रही हैं इसलिए महिलाओं को अपनी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए स्वयं ही आगे आना होगा तथा गाँव, शहर व मोहल्लो में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  अधिकारियों ने रात में किया औचक निरीक्षण, चारधाम यात्रा की तैयारियों में पकड़ी खामियां 

दीपा देवी ने कहा कि हमें अपनी व अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए तभी हम महिलाएँ सुरक्षित रह पाएँगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः इस जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

सरस्वती जोशी ने बताया कि महिला सुरक्षा अभियान के तहत महिला एकता मंच के द्वारा रामनगर शहर व मालधन में भी इसी तरह के जलूस-प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं तथा इसकी अगली कड़ी में 8 अक्टूबर को नई बस्ती, ग्राम पूछड़ी में भी महिला एकता मंच से जुड़ी महिलायें जुलूस व प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन करेंगी।

मंच की कौशल्या चुनियाल ने अपील की है कि जो भी महिलाएँ महिला सुरक्षा अभियान की इस मुहिम से जुड़ना चाहतीं हैं वह महिला एकता मंच से संपर्क कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में खनन क्षेत्र ने बनाया नया कीर्तिमान  

जुलूस व प्रदर्शन कार्यक्रम में नीमा, आशा, विमला देवी, गीता, कमला देवी, पुष्पा देवी, गौरा देवी, चंपा देवी, कौशल्या देवी, भगवती, तुलसी, प्रभात ध्यानी, इंद्रजीत, लोकेश कुमार, महेश जोशी, ललित उपरेती, किशन शर्मा, योगेश सती,दीवान कुमार प्रेम राम, मुनीष कुमार,मनोज, मुन्नी देवी समेत बड़ी संख्या में, महिलाओं ने भागीदारी की।

Ad_RCHMCT