रामनगर— ब्राह्मण उत्थान महासभा के एक बैठक 14 मई परशुराम जयंती के उपलक्ष में प्रधान कार्यालय रामनगर में रखी गई थी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा के तूफानी दौरे से लगातार नगर नगर शहर जाकर की ग्रामीण इकाइयां गठित करना और परशुराम जयंती भव्य रुप से किस तरह मनाई जाए हल्द्वानी में 14 मई को मनाने के विषय में चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया राष्ट्रीय लेवल के साधु संत एवं ब्राह्मण कैबिनेट मिनिस्टर उत्तराखंड के तमाम विधायकों एवं साधु-संतों को बुलाया जाएगा और राष्ट्रीय लेवल के कलाकार भी शिरकत करेंगे।
एक विशाल भव्य शोभायात्रा 14 मई को पूरा ब्राह्मण उत्थान महासभा हल्द्वानी में उपलक्ष में नगर एवं ग्रामीण के नए पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर नए सदस्य को जोड़ने वालों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया ।
इस बैठक में सभी ब्राह्मण उत्थान महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमचंद्र भट्ट , प्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा ,कुलदीप शर्मा, नवीन तिवारी, पंकज कौशिक, नितिन दुर्गापाल, नवीन सती ,पुष्पा बेलवाल, ललित मोहन पांडे, नीता पांडे ,तारा सती मैडम, हेमा जोशी आदि उपस्थित थे





