रामनगर-7,8 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जी की जयंती धूमधाम से मनाई जायेगी।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – आगामी 7,8अक्टूबर 2021, गुरुवार,शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन जी की जयंती धूमधाम से मनाई जायेगी। श्री अग्रवाल सभा समिति के मंत्री वेद प्रकाश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती आगामी 7,8अक्टूबर 2021 को धूमधाम के साथ मनाई जायेगी। इस अवसर पर 7अक्टूबर को
हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण प्रातः 10:00 तत्पश्चात स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है। वहीं 8 अक्टूबर को
सहभोज मध्याह्न 1:00 बजे से प्रारंभ किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सनसनीः जंगल में बोरे में मिला महिला का सड़ा-गला शव

आपको बता दें की शीतकालीन नवरात्रि के प्रथम दिन महाराजा अग्रसेन जी की जयंती बनाई जाती है और हर वर्ष शोभायात्रा भी निकाली जाती थी लेकिन कोरोना को देखते हुए इस वर्ष भी शोभायात्रा नहीं निकाली जायेगी।

Ad_RCHMCT