रामनगर – बुधवार को गैस गोदाम स्थित ऑडोटोरियम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे0पी0 नड्डा ने रामनगर विधानसभा के कार्यक्रकर्ताओ को वर्चुअल बेठक में संबोधित किया। नड्डा ने उत्तराखंड के 70 विधानसभा मे यह वर्चुअल संबोधित किया।
वर्चुअल बेठक में शक्तीकेन्द्र संयोजक व प्रभारियों को संबोधित करते है उन्होंने सभी से बूथ स्तर पर जूटने व संगठन व सरकार की उपलब्धि को जन जन तक पहूचाने का लक्ष्य रखा।उन्होंने कहा की सभी कार्यकर्ता मिशन 80 प्लस को पूरा करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट,नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत,मालधन अध्यक्ष कमल किशोर,ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत,निर्मला रावत,राकेश नैनवाल,मनीष अग्रवाल,नरेन्द्र शर्मा,भगीरथ लाल चौधरी, मदन जोशी,इंदर रावत व तीनो मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





