रामनगर-CBSE दसवीं मे मदर्स ग्लोरी के छात्र, छात्राओं का रहा शत प्रतिशत रिजल्ट।।

ख़बर शेयर करें -

मदर्स ग्लोरी के छात्रों का रहा शत प्रतिशत रिजल्ट

मदर्स ग्लोरी के दसवीं के छात्रों का परीक्षा फल शत -प्रतिशत रहा।विद्यालय के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन। विद्यालय के 10 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जहां भूमिका तिवारी ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया ,वही अक्षित जोशी और तनुजा मठपाल 94% प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया तथा 93.4 % अंक पाकर सोनिया रावत और तुषार बाजपेयी तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया बैडमिंटन क्लब की स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन


परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले अन्य छात्र भावेश छिमवाल 93.2%, प्रीति यादव 93%, आयुष जोशी 92%, दिव्या पांडे 90.4% तथा अवंतिका जुयाल ने 90% अंक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-रामनगर रोड पर हादसा, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

विद्यालय की प्रबंधक कमला दिनेश ने विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना पांथरी तथा समस्त अध्यापकों को बधाई दी तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना पांथरी ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी ।

Ad_RCHMCT