लद्दाख में शहीद हुए जवानों को पूर्व सैनिकों ने अर्पित की श्रद्धांजलि:

ख़बर शेयर करें -

लद्दाख में शहीद हुए जवानों को पूर्व सैनिकों ने अर्पित की श्रद्धांजलि:-
रामनगर – रामनगर के लखनपुर स्थित शहीद पार्क में रामनगर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने लद्दाख सीमा पर शहीद हुए 20 वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने निहत्थे होते हुए भी चीनियों का न केवल बहादुरी से मुकाबला किया बल्कि कई चीनी सैनिकों को मौत के घाट भी उतारा। हमें अपने वीर सैनिकों की वीरता पर गर्व है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि हमारे वीर सैनिकों की शहादत का बदला जल्द से जल्द लिया जाए ताकि चीनियों को सबक दिया जा सके। सभी पूर्व सैनिक, हर नागरिक और देश का बच्चा-बच्चा भी देश के साथ कंधे से कंधा मिलाए खड़ा है और यदि सरकार आदेशित करे तो सभी पूर्व सैनिक आज भी देशरक्षा के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सू. मे. नवीन पोखरियाल, उपाध्यक्ष सू. मे. कुलवंत रावत, कै. बहादुर सिंह भण्डारी(सेना पदक), सी. एच. एम. भारत रावत(सेना पदक), कै. एम. सी. सती,कै. पूरन बिष्ट, कै. हरेंद्र सिंह, सू. मे. दामोदर जोशी, ना. सू. बी. एस. रावत, सू. मे. पी. एस. भण्डारी, भगवत चौहान, चन्द्र मोहन मनराल, बी. एन. परगांई, हरीश पंत, सू. मे. प्रकाश मनराल, सी. एच. एम. मंगल सिंह, हर्ष सिंह, जगत सिंह, मंगल सिंह घुग्तियाल और नन्दन सिंह नेगी उपस्थित रहे।