विधायक दीवान सिंह बिष्ट के प्रयासों से सुधरेगी सड़कों की दशा,रु०-9.43 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का शासनदेश हुआ जारी।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विधायक दीवान सिंह बिष्ट के प्रयासों से सुधरेगी सड़कों की दशा
रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया की विधानसभा क्षेत्र रामनगर की विभिन्न 26.70 कि०मी० के 04-मुख्य मार्गों (प्रथम चरण)व सेमलखलिया धनपुर मार्ग पर कलवर्ट निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) हेतु- रु०-9.43 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का शासनदेश जारी हुआ।
(1)रामनगर (कानिया) रिंग रोड का पुनः निर्माण व सुधारीकरण- 12- कि०मी०
(2)हल्दूआ, थारी, कंदला मार्ग पुनः निर्माण व सुधारीकरण कार्य- 3.400 कि०मी०
(3)- रामनगर ट्रान्सपोर्ट से तेलीपुरा चिलकिया मोटर मार्ग विस्तारीकरण-3.300 कि०मी०
(4)हाथीडगर से मालधन ढेला नदी तक चौड़ीकरण व पुनः निर्माण-8.00 कि०मी०।

Ad_RCHMCT