रामनगर – विधायक दीवान सिंह बिष्ट के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री विवेकाधीन से स्वीकृत कुल 64 पात्र परिवारों के व्यक्तियों को उपचार व पुत्रियों के विवाह हेतु रु०-4,24,000/(चार लाख चौबीस हजार) की सहायता राशि के चेको को विधायक द्वारा भाजपा ज्येष्ठ – श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में वितरण किया गया।
चेक वितरण के समय मान सिंह अधिकारी- अध्यक्ष मंडी समिति रामनगर, किशोरी लाल, नरेंद्र चौहान- जिलापंचायत सदस्य, नरेन्द्र शर्मा – विधानसभा मीडिया प्रभारी, घनश्याम शर्मा- उपाध्यक्ष ग्रामीण मण्डल, सुरजीत सिंह- जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, जगमोहन बिष्ट- अध्यक्ष किसान मोर्चा, हरीश दफौटी-पूर्व जिला उपाध्यक्ष, हरीश मालगुड़ी- मंत्री ग्रामीण मण्डल, भाजपा कार्यकर्ता एस०लाल, सुरेश घुगत्याल, रामभरोसे लाल, प्रताप रावत, अमित कुमार, दिवेक सम्मल, राजस्व निरीक्षक रणवीर चौहान, हरीश आदि उपस्थित रहे।