विवाहित युवक ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – रामनगर के ग्राम चोरपानी के मनिला बिहार के एक विवाहित युवक ने गृह कलह से तंग आकर फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चोर पानी मानिला बिहार में लगभग 31 वर्षीय बिशन सिंह बंगारी पुत्र गंगा सिंह अपनी पत्नी रेनू के साथ रहता था। उन दोनों के एक बेटी भी थी। बताया जा रहा है की विगत काफी दिनों से विशन और उसकी पत्नी में तनाव चल रहा था। जिससे दोनों पति पत्नी के बीच में कई बार कहासुनी होती रहती थी। बीती रात भी विशन और उसकी पत्नी का झगड़ा हुआ था। जिसमें विशन अपने कमरे में जाकर सो गया। और उसकी पत्नी रेनू दूसरे कमरे में जाकर सो गई। सुबह आस पास के लोगों ने देखा कि विशन घर के बरामदे में पानी के पाइप पर लटका हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विशन के शव को उतार कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक कैलाश जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया के आधार पर यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही स्थिति का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।