रामनगर – कांग्रेस कार्यालय रामनगर मे रामनगर कांग्रेसीयों ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। कार्यालय में कांग्रेस जन ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रणजीत रावत ने कहा कि श्री राजीव त्यागी जी का असमय चले जाना कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति है जिनकी कमी हमे सदैव महसूस होती रहेगी। उन्होंने कहा कि भगवान स्व राजीव त्यागी जी की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। शोक सभा मे नगर अध्यक्ष डी सी हर्बोला , नगर पालिकाअध्यक्ष हाजी मौ अकरम, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती हरिप्रिया सती, अनिल अग्रवाल खुलासा, महेश पान्डे , दीपक मसीह , संजय कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह , किशोर लाल , अजय मेहता आदि कांग्रेसी मौजुद रहे।