
रामनगर – ग्राम कानियाँ में प्रातः कानियाँ निवासी अंकित रावत उम्र लगभग 18 वर्ष को घर के समीप खेत में काम करते समय विषैले सांप ने काटा, जिससे अंकित की हालत बिगड़ने लगी जिसके उपरांत ग्राम प्रधान पति सुरेश धुगत्याल ने रामनगर सेव द स्नेक सोसाइटी से संपर्क किया जिसके उपरांत ग्रामीणों व प्रधान पति द्वारा अंकित को सेव द स्नेक सोसाइटी व सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप के यहां लाया गया जहां सोसायटी के सदस्यों और सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप द्वारा अंकित रावत का उपचार किया गया ,सोसाइटी की 3 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि अंकित रावत अब खतरे से बाहर है और अंकित रावत को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है आपको बता दें कि सेव द स्नेक सोसायटी द्वारा बीते 1 हफ्ते के भीतर एक पुलिसकर्मी सहित 3 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।




