सैन्य सम्मान के साथ दी शहीद को अन्तिम विदाई,मुकेश तुम अमर रहो,जय हिन्द के नारों से गूंजा शहर।

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – कल शहीद होने की खबर से जहां समूचे उत्तराखंड में शोक की लहर थी। तो आज शहीद के पार्थिव शरीर उनके घर काशीपुर पहुंचने के बाद आसपास के क्षेत्र में गम का माहौल देखने को मिला। मुकेश कुछ ही महीने बाद रिटायर होने वाले थे लेकिन उससे पहले ही भगवान को कुछ और मंजूर था। पार्थिव शरीर घर पहुंचने के बाद घर के लोगों का रो, रो कर बुरा हाल था। लेकिन सर ऊंचा इसलिए था क्योंकि बेटा देश के लिए बलिदान हुआ था । आज शहीद मुकेश के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ मुखाग्नि दी गई और गांव और क्षेत्र के हजारों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। नम आंखों से क्षेत्र के लोगों ने मुकेश को विदाई तो दी लेकिन भारत माता की जय, जय हिंद और मुकेश तुम अमर रहो के नारे भी गूंजते रहे।

Ad_RCHMCT