स्पा सेंटरों में छापेमारी, 10 सेंटर और एक बार पर हुई कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कई स्पा सेंटर बिना लाइसेंस और नियमों की अनदेखी करते हुए संचालित हो रहे हैं। यह खुलासा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम की अचानक छापेमारी में हुआ, जिससे स्पा संचालकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अनियमितताएं मिलने के बाद टीम ने 10 स्पा सेंटर और एक बार पर चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें अनिश्चितकालीन बंद कर दिया।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर में टीम को इलाके के स्पा सेंटरों में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम स्थानीय पुलिस के साथ देर शाम इन सेंटरों पर पहुंची और गहन निरीक्षण किया। जांच में सेंटरों के लाइसेंस, रजिस्टर, कर्मचारियों की पहचान और संचालन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: ओवरटेक के दौरान कार से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत  

जांच में कई सेंटरों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। कुछ सेंटरों में आवश्यक अनुमति और लाइसेंस नहीं थे, जबकि कई जगह कर्मचारियों के रिकॉर्ड और पहचान दस्तावेज सही तरीके से उपलब्ध नहीं थे। संचालन के तय मानकों का उल्लंघन और अन्य गंभीर कमियां भी उजागर हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर कड़ा वार: आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए पुलिस ने मौके पर ही चालानी कार्रवाई की। स्पा सेंटरों पर नोटिस चस्पा किए गए और ताले लगाए गए। कुल 40,000 रुपये का जुर्माना वसूलते हुए सभी 10 स्पा सेंटरों को बंद किया गया। इसके अलावा, एक बार में नाबालिग को शराब पिलाने के मामले में 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी इंस्पेक्टर बसंती आर्य ने कहा कि अवैध गतिविधियों और नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्पा सेंटर और बार कागजों की जांच तक बंद रहेंगे।

Ad_RCHMCT