हल्द्वानी-(अच्छी खबर) करोड़ो की योजना का भगत ने किया सांकेतिक शिलान्यास।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी

47 करोड़ की योजना का भगत ने किया सांकेतिक शिलान्यास

पनचक्की चौराहे से कठघरिया, कमलुवागांजा तक सड़क चौड़ीकरण का भगत ने किया सांकेतिक शिलान्यास

हल्द्वानी – शहर में आए दिन जाम की स्तिथि से जूझ रहे लोगों के लिए खुशियों की सौगात। कैबिनेट मंत्री एवं कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत के सफल प्रयसों से कालाढुंगी विधानसभा के अंतर्गत 47 करोड़ की लागत से पनचक्की चौराहे से कठघरिया होते हुए कमलुवागांजा तक (8 कि.मी) नहर कवरिंग एवं मार्ग सड़क चौड़ीकरण कार्य के प्रथम चरण का बुधवार को कोरोनाकाल के मद्देनजर श्री भगत ने हल्द्वानी महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला की अध्यक्षता में सांकेतिक रूप से शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट ने 28 प्रस्ताव मंजूर किए, बजट में 10% की बढ़ोतरी

श्री भगत ने बताया कि पनचक्की चौराहे से कठघरिया होते हुए कमलुवागांजा तक नहर कवरिंग एवं सड़क चौड़ीकरण का कार्य तीन चरणों में किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण में पनचक्की चौराहे से चौफुला तक दूसरे चरण में चौफुला से कठघरिया चौराहे तक एवं तीसरे चरण में कठघरिया से कमलुवागांजा का कार्य किया जाएगा।
प्रथम चरण का कार्य आज प्रारम्भ हो रहा है साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही चौफुला चौराहे से ऊँचापुल होते हुए त्रिमूर्ति मंदिर तक नहर कवरिंग एवं सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी स्वीकृत कर प्रारम्भ कर दिया जाएगा। जिसका लाभ सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण वासियों को भी मिलेगा और जाम की गंभीर स्तिथि से भी निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना और एसआईआर के बीच अप्रैल में तबादलों पर रोक, कर्मचारियों में राहत

उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल के कारण विकास कार्यों में थोड़ा विलंभ जरूर हुआ है परंतु उनकी सरकार कोविड की रोकथाम के साथ-साथ विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए दृढसंकल्पित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का खेल जारी: इन इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार

कार्यक्रम में सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण बंसल व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्तिथ रहे।

Ad_RCHMCT