हल्द्वानी – दिनांक 23-03-2021 को वादी अतुल वर्मा पुत्र वेरेन्दर वर्मा नि0 देवलचैड़ खां हल्द्वानी के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गयी कि उनकी ज्वेलरी दुकान के वर्कशाॅप से सोने के हार व अन्य सोना जो वादी द्वारा कारीगारों को हार व अन्य सामान बनाने के लिये दिये थे सोने को चोरी कर ले गये जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्याः- 166/21 धाराः- 408 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया विवेचना उ0नि0 सतीश कुमार शर्मा के द्वारा की जा रही थी आज दिनांक 9-04-2021 को उ0नि0 सतीश कुमार शर्मा मय पुलिस बल के द्वारा अभियुक्त तपस दंडपात पुत्र कालीपद दंडपात उम्र 31 वर्ष नि0 चंदन जरिया पो0 श्यामसुंदर पटना थाना पांसकुरा जिला पूर्वी मिदनापुर पश्चिम बंगाल को उसके घर पूर्वी मदिनापुर, पश्चिम बंगाल से 29.290 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया गया जिसको मा0 न्या0 में पेश किया गया व मा0 न्या0 के आदेश पर अभियुक्त को 14 दिवस न्यायिक अभिरक्षा में उपकारागार हल्द्वानी भेज गया।




