हल्द्वानी-कोविड केयर सेन्टरों में स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छ पेयजल,उपलब्ध कराये जाने,साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जाने के जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिये निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – सचिव चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य चिकित्साधिकारी,प्राचार्य राजकीय मेडिकल काॅलेज को निर्देश दिये कि वे चिकित्सालयो, कोविड केयर सेन्टरों में कोविड-19 के संबंधित स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें साथ ही मरीजों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि चिकित्सालयों कोविड केयर सेन्टरों में साफ-सफाई एंव सेनिटाईजेशन की अच्छी व्यवस्थाएं हो साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जाये।

श्री बंसल ने निर्देश दिये कि चिकित्सालयों, कोविड केयर सेन्टरों में कोरोना रोगियों एंव उनके संबंधियों की मदद हेतु हैल्प डेस्क बनाये जाये। उन्होने सैम्पल टैस्ंटिग बढाने के निर्देश दिये साथ ही कोविड केयर सेन्टरों में थर्मल स्क्रैनिंग एंव प्रर्याप्त सुरक्षा के व्यवस्था करने को भी कहा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कोविड19के नियमों का पालन कराने के भी निर्देश दिए।

Ad_RCHMCT