हल्द्वानी – कोविड-19 महामारी दौर में कोरोना से जंग जीत कर स्वेच्छा से प्लाज्मा दान देकर, कोरोना से गम्भीर संक्रमित मरीजों के उपचार में अहम भूमिका निभाने वाले दानदाताओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।जिलाधिकारी ने प्लाज्मा डोनर विक्की पाठक, प्रेम थापा, अशोक दानू, कुबेर नेगी, हरीश तिवारी, दीपक गुप्ता व अमित जोशी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मनित किया।
कोविड चिकित्सालय डाॅ सुशीला तिवारी से कोविड’ 19 संक्रमित गम्भीर मरीज जो उपचार के उपरान्त ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके है उन व्यक्तियों कि सूचना गुगल जीआईएस स्प्रेडशीट पर अद्यतन किया जा रहा है तथा प्लाज्मा डोनेशन हेतु स्वघोषित सहमित पत्र भी लिया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि अब तक डाॅ सुशीला तिवारी कोविड चिकित्सालय व ब्लड बैक अधिकारी के माध्यम से विगत माहो में कोरोना उपचार के उपरान्त ठीक होकर डिस्चार्ज हुए 450 व्यक्तियों की गुगल जीआईएस स्प्रेडशीट पर मैपिंग की गई है अभी तक 60 व्यक्तियों द्वारा प्लाज्मा डोनेट किया गया है जिससे अब तक 90 कोरोना मरीजों का प्लाज्मा थैरेपी से उपचार किया जा चुका है।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकरी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, सीएमओ डाॅ भागीरथी जोशी, एसीएमओ डाॅ रश्मि पंत, डाॅ टीके टाम्टा,उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद थे।





