हल्द्वानी-गौलापार स्टेैडियम, मिनी स्टेडियम तथा रामनगर के कन्वेंशन सेन्टर मे आक्सीजन युक्त कोविड केयर सेन्टर की स्थापना के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर कार्यवाही प्रारंभ।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शासन के निर्देशों पर नैनीताल जनपद मे आक्सीजन युक्त कोविड केयर सेन्टर की स्थापना की जानी है,जिससे कोरोना संक्रमित लोगों का और अच्छे तरीके से इलाज किया जा सके। जनपद मे गौलापार स्टेैडियम, मिनी स्टेडियम तथा रामनगर के कन्वेंशन सेन्टर मे आक्सीजन युक्त कोरोना सेन्टर बनाये जाने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर कार्यदायी संस्थानो द्वारा कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। इस सम्बन्ध मे शुक्रवार की देर सांय मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी की अध्यक्षता मे एक महत्वपूर्ण बैठक कोआपरेटिव बैक सभागार मे सम्पन्न हुई इस बैठक मे विद्युत, आरईएस लोनिवि, जल संस्थान, पेयजल निगम, स्वास्थ्य तथा नगर निगम, कार्यदायी संस्थाओ व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की गई उन्होने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओ द्वारा प्रस्तुत, प्रस्ताओं तथा टीएसी प्रस्ताओ की समीक्षा की।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए जो धनराशि इस कार्य के लिए दी है इन कार्यो को गति देते हुये तेजी के साथ जल्दी से जल्दी कार्य को समाप्त करें। उन्होने कहा कि आक्सीजन कोविड सेन्टर को क्रियाशील किया जाना है अतः इस कार्य को प्राथमिकता दी जा सके सभी कार्यदायी प्राथमिकता से कार्य करें।बैठक मे सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि अशोक कुमार ,महेन्द्र कुमर , उपजिलाधिकारी रामनगर विजय नाथ शुक्ल, मुख्य कोषाधिकारी अनीता आर्या, अधिशासी अभियन्ता अशोक कुमार कटारिया व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Ad_RCHMCT