हल्द्वानी-दुखद-युवक के ऊपर हाईटेंशन लाइन गिरने से युवक की मौके पर मौत।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – युवक के ऊपर हाईटेंशन लाइन गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हल्द्वानी बरेली रोड वॉकवे मॉल के सामने हुई इस घटना से वहां पर लोगों मे हड़कंप मच गया। जब तक लोग कुछ समझते तब तक युवक की जलकर मौत हो गई थी।बताया जा रहा है कि कमल रावत निवासी दमुआढूंगा प्रातः साइकिलिंग पर था। अचानक उसके ऊपर बिजली का हाइेटेंशन तार गिर गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा है की तार के गिरते ही उसके शरीर में आग लग गई।और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

Ad_RCHMCT