हल्द्वानी-ब्रेकिंग,जिलाधिकारी के प्रयास से जिले के इन तीन अस्पतालों को कोविड के इलाज की दी स्वीकृति, कौन से हैं ये अस्पताल जानने के लिए पढिये पूरी खबर।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासो से शासन ने जनपद के तीन चिकित्सालयों कृष्णा हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर,सेंट्रर हाॅस्पिटल, बृजलाल हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर को कोविड-19 मरीजों के उपचार हेतु चिन्हित करते हुए स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड शासन ने हल्द्वानी के कृष्णा हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर ,सेंट्रल हाॅस्पिटल, बृजलाल हाॅस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर कोविड स्वास्थ्य केन्द्र (डीसीएचसी) कैटेगरी में शर्तों के साथ चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चिन्हित तीनो चिकित्सालयों में कोविड-19 के रोगियों के उपचार की सूचनाओं को covid19.nhp.gov.in पोर्टल एवं कोविड फैसिलिटी एप पर अपलोड करने हेतु लाॅगइन आईडी के्रडेशियल एवं सम्बन्धित मोबाईल नम्बर, पासवर्ड उपलब्ध करा दिये गये हैं।जिससे अब इन अस्पतालों मे भी होगा इलाज।

Ad_RCHMCT