हल्द्वानी/रामनगर- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कल 01 अक्टूबर गुरूवार को आयेंगे रामनगर, कार्बेट टाइगर रिजर्व धनगढी गेट पहुँचकर कार्बेट इंटरप्रिटेशन सेंटर का करेंगे लोकापर्ण।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/रामनगर – 01 अक्टूबर गुरूवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आ रहे है। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री रावत लोहाघाट से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10ः45 बजे एफटीआई हल्द्वानी पहुचेंगे। जहां से वह कार द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे तहसील परिसर हल्द्वानी पहुॅचकर लगभग 120 करोड़ की विकास योजनाओंं का शिलान्यास, लोकार्पण हिलांश किचन, म्यूरल्स, पशु सेवा वाहन व एम्बुलैंसों का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात श्री रावत 11ः35 बजे डा0 सोबन सिह जीना बेस चिकित्सालय पहुचकर चिकित्सालय में स्थापित चिकित्सा आधुनिकतम उपकरणों का लोकापर्ण करेंगे तथा प्लाज्मा दाताओं को सम्मानित करेंगे साथ ही डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत जन औषधि केन्द्र का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात श्री रावत 12ः15 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर 12ः30 बजे बुड कैसल रिजोर्ट मैदान हैलीपैड रामनगर पहुचेंगे। तत्पश्चात श्री रावत 12ः50 बजे कार्बेट टाइगर रिजर्व धनगढी गेट पहचुकर कार्बेट इंटरप्रिटेशन सेंटर का लोकापर्ण करेंगे। इसके पश्चात श्री रावत रामनगर से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्राचीन से आधुनिक तक: CDS ने बताया युद्ध और सुरक्षा का महत्व

Ad_RCHMCT