10 जुलाई से चलेंगी कुमाऊं आदर्श मोटर यातायात की बसें,बसों के समय के लिए पढे़ पूरी खबर।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – कुमाऊं आदर्श मोटर यातायात के कार्यालय में एक बैठक की गई जिसमें सभी वाहन स्वामियों को बुलाया गया ,सभी वाहन स्वामियों ने 10 जुलाई से बसें चलाने को कहा संस्था के सचिव नरेंद्र बिष्ट व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने बताया की रामनगर से मनीला सुबह 7:30 बजे चलेगी तथा वही बस मनीला से 1:00 बजे वापस आएगी दूसरी बस रामनगर से देघाट सुबह 9:30 बजे चलेगी वही बस दूसरे दिन देघाट नैल कमान होते हुए 7:00 बजे प्रातः वापस आएगी तीसरी बस रामनगर से 11:30 बजे सराइखेत को जाएगी वही बस दूसरे दिन 7:00 बजे सराइखेत से वापस आएगी चौथी बस रामनगर से 1:30 बजे मनीला डबरा को चलेगी वही बस डबरा से प्रातः 6:00 वापस आएगी समस्त यात्रियों से निवेदन है की अपने साथ आधार कार्ड व मास्क अवश्य लाएं संस्था के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि सभी यात्रियों का यात्रा से पूर्व तापमान मशीनों द्वारा चेक किया जाएगा तथा सरकार द्वारा निर्धारित किराया लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि पट्टे की भूमि पर अवैध होटल, 0.220 हेक्टेयर जमीन सरकार में निहित
Ad_RCHMCT