घरों से रेस्क्यू किये किंग कोबरा सहित 15 अन्य प्रजातियों के सांपो को छोड़ा जंगल।।

ख़बर शेयर करें -

घरों से रेस्क्यू किये किंग कोबरा सहित 15 अन्य प्रजातियों के सांपो को छोड़ा जंगल।।

रामनगर,वर्तमान में बढ़ रही गर्मी, उमस के कारण साँपो का आवागमन आबादी की ओर ज्यादा हो रहा हैं। अपने जीवन को बचाने के लिए सर्प ग्रामीणों के आवासो के इर्दगिर्द ठंडे स्थानों की तलाश करते हुए आबादी की ओर बढ़ रहे है।

सर्पविशेषज्ञ चैंद्रसेन कश्यप के बताय अनुसार वर्तमान में सर्पदंश की घटनाएं भी बहुत अधिक सामने आ रही है। गर्मी के कारण साँप चिड़चिड़े हो जाते है साथ ही भोजन और पानी की कमी इन्हें ओर खतरनाक बना देती है।

अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें और कृपया साँप दिखाई देने पर स्वयं कुछ न करे यह आपके लिए खतरा बन सकता है। तुरंत रामनगर सर्प संरक्षण में जुटी सेव द स्नेक संस्था व वन विभाग को सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व में हाथी सफारी दोबारा शुरू, ये है शुल्क

संस्था के संरक्षक जितेंद्र पपनै,व अध्यक्ष सर्पविशेषज्ञ चैंद्रसेन कश्यप के मार्गदर्शन में उनकी टीम द्वारा 2 दिवसों के भीतर अधिक साँपो को आबादी से निकाल कर घने जंगलो में छोड़े जाने की मुहिम को सुचारू रूप से जारी रखा गया है।

रात देर रात किसी भी समय आप संस्था को सूचित कर सकते है आपके ओर सर्पो के दोनों के ही संरक्षण में यह संस्था जुटी है। बीते दिवस भी वन दरोगा वीरेंद्र प्रसाद पाण्डे कोसी रेंज वन प्रभाग व वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र रजवार तराई पश्चिमी वन प्रभाग के नेतृत्व में रामनगर वन प्रभाग के कोसी वन क्षेत्र में कुल 19 साँपो को आबादी से निकाल कर
छोडा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में बवाल! हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

जिसमे किंग कोबरा भी शामिल है व 6 कोबरा साप, 5 धामन, 2 करैत, 2 गोय, 1 अजगर, 2 कॉमन सैंड बोआ आदि प्रजातियो के साँपो को छोड़ा गया। साथ ही बताते चले कि संस्था रोजाना शहरी व ग्रामीण इलाकों में घुसे सांपो को निकालकर वन क्षेत्रों में रामनगर वन विभाग की सहायता से आजाद कर रही।

व बड़े विषधरों को विभाग की निगरानी में आजाद किया जा रहा है। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष दीप रजवार, बिक्की कश्यप, नकुल कश्यप, महेंद्र आर्या, सोनिया सत्यवली, रोहित सत्यवली, वाहिद व कोसी रेंज वन प्रभाग से वन दरोगा बी०पी०पांडेय सहित सर्प विशेषज्ञ अर्जुन कश्यप, वाहन चालक मनोज रावत व तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वन दरोगा खीम सिंह अधिकारी, वन दरोगा गणेश तिवारी, वन आरक्षी कु० रेनू, सर्प विशेषज्ञ किशन कश्यप, दैनिक श्रमिक सुमन, चालक मनोज व रामनगर कोतवाल अरुण सैनी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत रामनगर मालधनचौड़ में लगा शिविर, 79 शिकायतें दर्ज, 70 का मौके पर समाधान

वहीं सेव द स्नेक सोसायटी के अध्यक्ष चन्द्रसेन कश्यप ने कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के डायरेक्टर व तराई पश्चिमी वन प्रभाग डी०एफ०ओ० वलवंत साह, रामनगर डिवीज़न वन प्रभाग डी०एफ०ओ० चंद्रशेखर जोशी का धन्यवाद किया जो कि समय समय पर साँपो को जगंल में आजाद करने में संस्था के साथ अपना अमूल्य योगदान देते है।

Ad_RCHMCT