देहरादून – उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 बजे के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य मे आज 33 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है ,जिसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 2568 हो गयी है,जिसमें 1653 मरीज सही हो गये हैं, जबकि 35 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है। आज संक्रमित मरीजों में हरिद्वार 1, देहरादून 10 ,ऊधमसिंह नगर में 6, टिहरी में 7 और पौड़ी में 9 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। फिलहाल राज्य मे 863 मरीजों का इलाज चल रहा है।





