उत्तराखंड: कांग्रेस छोड़ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। यह सिलसिला लगातार जारी है और कोटद्वार के बाद अब देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी और रुड़की से भी दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं।

देहरादून में पार्षद पूनम पुंडीर और देवकी नौटियाल के साथ डॉ. संजय सिंह, सौरभ चौधरी, सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, सुरेश शर्मा, डॉ. पूजा राठौड़, डॉ. महेंद्र शर्मा, आर.के. बडोला, राजेश अरोड़ा और राजेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि से खेलभूमि तक: सीएम धामी ने गिनाईं खेल विकास की उपलब्धियां

ऋषिकेश से पार्षद मुस्कान, पूर्व मंडल अध्यक्ष उषा जोशी, पूर्व पार्षद सुंदरी कंडवाल, अभिनव पाल और शिवानी गोस्वामी भाजपा में शामिल हुए।

पौड़ी जनपद में ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी के नेतृत्व में ज्येष्ठ उप प्रमुख अर्चना तोपवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख नीरज पटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजीत थपलियाल, सोहन पटवाल, मधु देवी, अनीता देवी, ममता देवी, अभिषेक कुमार और राजेश रावत ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट के दौरान हिंसाः मारपीट और गोलियों की आवाज से मचा हड़कंप

रुड़की से सुबोध चौधरी, रविंदर भाटी, अजय मल्होत्रा, देवेंद्र सिंह, महेंद्र और सुमित खटाना सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होकर पार्टी की मजबूती बढ़ाई।

भाजपा में शामिल होने के बाद पौड़ी की ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और स्पष्ट नीतियों से प्रेरित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में क्षेत्रीय विकास, कार्ययोजना और जनसेवा के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण दिखाई देता है, जबकि कांग्रेस में लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कमजोर होता गया।

यह भी पढ़ें 👉  नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, STF ने 3 और दबोचे

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष और लगातार हो रहे पार्टी छोड़ने के मामलों पर नेतृत्व असहज और मौन दिखाई देता है। उनका कहना है कि जनता का भरोसा भाजपा पर है और कांग्रेस के आरोपों से कार्यकर्ता प्रभावित नहीं होते।

Ad_RCHMCT