भीमताल में जंगल में घास काटने गई महिला को आदमखोर ने मार डाला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोग डर और दहशत में हैं। ताजा मामला नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र का सामने आया है, जहां जंगल में घास काटने गई 60 वर्षीय महिला गंगा देवी पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का शव मंगलवार सुबह जंगल से लगभग 3 किलोमीटर दूर मिला।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड की वापसी: ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश

स्थानीय लोगों के अनुसार, गंगा देवी रोजाना की तरह अपने मवेशियों के लिए जून स्टेट के जंगल में चारा लेने गई थीं। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग और स्थानीय लोग रातभर खोजबीन करते रहे, लेकिन सुबह शव मिलने तक कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

वन विभाग ने बताया कि इस क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाने और गस्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मृतका के परिवार को मुआवजा देने की योजना भी बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

स्थानीय लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है और उन्होंने प्रशासन से इस आदमखोर वन्यजीव को काबू में लाने की मांग की है।

Ad_RCHMCT